Homeहरियाणाकालकागद्दी वेलफेयर सोसायटी को आवाज-ए-हिमाचल मीडिया ग्रुप द्वारा किया गया सम्मानित

गद्दी वेलफेयर सोसायटी को आवाज-ए-हिमाचल मीडिया ग्रुप द्वारा किया गया सम्मानित

10 / 100 SEO Score


ब्यूरो रिपोर्ट – सुभाष कोहली

कालका (हरियाणा) – गद्दी वेलफेयर सोसायटी को आवाज-ए-हिमाचल मीडिया ग्रुप द्वारा सम्मानित किया गया। गद्दी वेलफेयर सोसाईटी कालका के अध्यक्ष राकेश कुमार और महासचिव डॉ. करनैल सिंह को परवाणू के आयशर पब्लिक स्कूल मे आवाज ए हिमाचल मीडिया ग्रूप द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल गौरव व परवाणू गौरव सम्मान समारोह 2025 में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गद्दी वेलफेयर सोसाईटी कालका हरियाणा के अध्यक्ष और महासचिव ने आवाज ए मीडिया ग्रुप का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस सम्मान समारोह में मीडिया ग्रूप द्वारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करने वाले संगठनों और व्यक्तियों महानुभवि भिबूतियों को प्रोत्साहित किया। आवाज़-ए-हिमाचल मीडिया ग्रुप ने सोसायटी द्वारा सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने, कल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन, गद्दी विरासत के संरक्षण और शिक्षा व सामाजिक विकास में किए गए प्रयासों को सराहा।

इस अवसर पर राकेश कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, यह पुरस्कार गद्दी वेलफेयर सोसायटी के प्रत्येक सदस्य को समर्पित है, जो निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं। हम अपने सेवा पथ पर और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। डॉ. करनैल सिंह ने कहा, ऐसे सम्मान हमें और अधिक मेहनत करने और समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करते हैं। यह गद्दी समुदाय की सामूहिक उपलब्धि है।

सोसायटी के मुख्य सलाहकार गगन सिंह चौहान ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा, यह सोसायटी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो सामूहिक प्रयासों और दूरदर्शिता की महत्ता को दर्शाता है। इस अवसर पर कई प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समारोह की शोभा बढ़ाई। प्रसिद्ध हिमाचली कलाकारों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए और दर्शकों को हिमाचली सांस्कृतिक धरोहर का अद्भुत अनुभव कराया।

गद्दी वेलफेयर सोसाईटी कालका (पंजी.) लगातार सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बनी हुई है और यह सुनिश्चित कर रही है कि गद्दी समुदाय की आवाज़ हर स्तर पर सुनी और सम्मानित की जाए।

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular