Homeराजनीतिचंपई सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, अपने एक्स हैंडल से झामुमो पार्टी का...

चंपई सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, अपने एक्स हैंडल से झामुमो पार्टी का नाम हटाया

गुपचुप तरीके से चंपई निकले, सड़क मार्ग से पहुंचे कोलकाता, झारखंड की सीमा तक चंपई सोरेन को लेकर पहुंची पुलिस सबकी नजरें चंपई सोरेन के अगले राजनीतिक कदम पर, झारखंड की राजनीति एक बार फिर चर्चाओं के बाजार में है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के वरिष्ठ लीडर चंपई सोरेन के भाजपा में जाने की संभावना जताई जा रही हैं।

 

रांची- झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचते ही अटकलों पर चुप्पी तोड़ दी। चंपई सोरेन ने साफ-साफ कह दिया कि मेरी किसी से कोई मुलाकात नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि जब हमारा यहां कोई कार्यक्रम ही नहीं बना तो मैं किसी नेता से क्यों मुलाकात करूंगा।

वहीं जब मीडिया ने पूछा कि क्या आप झामुमो में बने रहेंगे या छोड़ देंगे? तो इसपर चंपई सोरेन ने कहा कि अभी हम जहां पर हैं, वहीं पर रहेंगे। हम कहीं नहीं जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने एक्स हैंडल से झामुमो हटा दिया है।

एक्स हैंडल से झामुमो हटाया–

चंपई सोरेन ने अपने एक्स हैंडल से झामुमो हटा दिया है। इसके बाद से अब अटकलें और तेज हो गई हैं। झारखंड में सियासी हलचल बढ़ गई है। उनके एक्स हैंडल पर सिर्फ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री लिखा है। अगर चंपई सोरेन झामुमो से हटकर बीजेपी में जाते हैं तो यह हेमंत सोरेन के लिए बड़ा झटका होगा। चंपई सोरेन की 14 सीटों पर मजबूत पकड़ मानी जाती है। बीजेपी को इसका जबरदस्त फायदा होगा। आदिवासी वोट बैंक में सीधे सेंधमारी हो जाएगी।

निजी काम से आया दिल्ली–

चंपई सोरेन ने कहा कि मैं निजी काम से दिल्ली आया हूं। हालांकि, दो दिन से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। मीडिया ने जब पूछा कि आप कोलकाता किस वजह से गए थे तो इसपर चंपई सोरेन ने कहा कि मैं कोलकाता के रास्ते ही दिल्ली आया हूं।

फेमस टीवी सूत्रों के अनुसार चंपई कुछ विधायकों के संग दिल्ली रविवार पहुंच गए हैं। शनिवार शाम ही चंपई सोरेन जमशेदपुर से कोलकाता के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए थे। उन्होंने शाम साढ़े पांच बजे के आसपास गालूडीह पार किया। पूरे अनुमंडल क्षेत्र में उन्हें संबंधित थाना की पुलिस sस्कॉट करते हुए झारखंड की सीमा तक लेकर गई। उसके बाद वे आगे कोलकाता निकल गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular