HomeNewsजिला NSUI‌ के द्वारा सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं, NSUI/युंका के अध्यक्ष/पदाधिकारियों...

जिला NSUI‌ के द्वारा सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं, NSUI/युंका के अध्यक्ष/पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया

सूरजपुर – (संवाददाता विश्व कर्मा भगत)

आज प्रदेश NSUI प्रभारी राष्ट्रीय सचिव आकाश चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देश में सूरजपुर जिला अध्यक्ष सी के चौधरी के नेतृत्व में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव जी और NSUI एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी के विरोध में तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सुरक्षा में हुई सेंध के विरोध में पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को गुलाब फूल और गेट वेल सून का कार्ड भेजा गया!

NSUI के जिला अध्यक्ष ck चौधरी ने कहा-

जिस तरह से प्रशासनिक असफलता को छुपाने सतनामी समाज के निर्दोष लोगों व युवा विधायक देवेंद्र यादव जी सहित एनएसयूआई/युवा कांग्रेस अध्यक्षों व पदाधिकारी को झूठे केस दर्ज कर जेल भेजा गया है, वही दो दिन पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सुरक्षा में हुई सेंध के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपने जा रहे एनएसयूआई/युंका कार्यकर्ता के ऊपर बर्बरतापूर्वक लाठी भांजी गई, इस सारे घटनाक्रम भाजपा सरकार द्वारा कॉंग्रेस पार्टी के प्रति नफरत द्वेष व मानसिक दिवालियांपन को दर्शाता है।

आज गांधीवादी तरीके से हमारे नेता राहुल गाँधी जी के मोहब्बत की दुकान खोलने वाले सन्देश लेकर सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के नाम गुलदस्ता व गेट वेल सून का कार्ड भेंट कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

**लबों में मोहब्बतें की किताब लेकर हाथों पे अपने गुलाब लेकर! **तानाशाहों के लिए गांधीवादी आये हैं दिलों में अपने इंकलाब लेकर*

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष शिवम साहू, उपाध्यक्ष सत्यम साहू, मजदूर इंटक के उपाध्यक्ष सुकेंद्र सारथी, एनएसयूआई के महासचिव रोहित सारथी, प्रदेश सचिव अफरोज खान, नगर अध्यक्ष वारिस खान, सोमू ,विजय राजवाड़े, परमेश्वर राजवाड़े, सहित सैकड़ो की संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular