किंग ऑफ पेंटाकल्स
खुद सिखियें और भविष्य देखियें।
Learn It Yourself And See The Future.
इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘किंग ऑफ पेंटाकल्स’ की जानकारी लेनेवाले हैं।
यह पेंटाकल्स सूट का चौदहवाँ और आखरी कार्ड हैं। पेज से लेकर किंग तक के कार्ड्स कोर्ट कार्ड भी कहें जाते हैं।
इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:
समृद्धि, अधिकार, अनुशासन, संपन्नता, सफलता, वैभव, ऐश्वर्य, परिपक्वता, स्थिर, धैर्यवान।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:
इस कार्ड के आने पर व्यक्ति समृद्ध होता हैं। वह धैर्यवान होता हैं। उसके पास अधिकार होता हैं या वह किसी अधिकारी के संपर्क में आता हैं। व्यक्ति अनुशासीत रहता हैं। जीवन में संपन्नता बनी रहती हैं। कार्य में सफलता मिलती हैं। व्यक्ति वैभव, ऐश्वर्य का उपभोग लेता हैं। वह परिपक्व होता हैं। स्थिरता और धैर्य से रहता हैं।
हाँ/ना और यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना और यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर यस में होगा। प्रश्नकर्ता का कार्य हो जायेगा। कोई उच्च पदस्थ पुरुष या सम्मानित व्यक्ति जातक की मदद कर सकता हैं।
समय:
यह कार्ड निकलने पर कार्य होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:
१. 14 दिनों में, 14 हफ्तों में, 14 महीनों में, विंटर सिजन में, शीत ऋतु में, मतलब सर्दी में, दिसंबर मध्य से फरवरी तक कार्य हो सकता हैं।
२. सूट, किंग पेंटाकल्स की वजह से 14 वर्ष के भीतर, पेंटाकल्स की वजह से विंटर सिजन में, शीत ऋतु में, मतलब सर्दी में, दिसंबर मध्य से फरवरी तक कार्य हो सकता हैं।
३. कोर्ट कार्ड आने पर आमतौर पर एक महीनें में कार्य हो जाता हैं पर कार्य का स्वरुप बड़ा हो तो समय लंबा लगेगा यह कॉमन सेंस की बात हैं।
नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।
इस कार्ड की राशि मेष, वृषभ, कन्या, मकर मानी जाती हैं। इसके ग्रह बुध, शूक्र और शनि माने जाते हैं। मेष राशि का स्वामीग्रह मंगल हैं। वृषभ राशि का स्वामीग्रह शूक्र हैं। कन्या राशि का स्वामीग्रह बुध हैं। मकर राशि का स्वामीग्रह शनि हैं।
इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा साऊथ वेस्ट, दक्षिण पश्चिम, नैऋत्य हैं। शुक्र ग्रह की दिशा आग्नेय हैं, बुध की दिशा उत्तर हैं, शनि की दिशा पश्चिम हैं। मंगल की दिशा दक्षिण हैं।
इस कार्ड का तत्व पृथ्वी हैं। इसका चक्र सोलर प्लेक्सस-मणिपुरा हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘रं’ हैं।
इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें एमेथिस्ट या ब्लडस्टोन धारण कर सकते हैं।
मंत्र-उपाय
मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व आदि से भी उपाय कर सकते हैं।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं:
आप चाहे तो स्क्रीनशॉट ले अथवा हमें इमेल या मैसेज करके पीडीएफ की माँग करें।
१. सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि के लिए करें ये उपाय:
एक आँख वाला नारियल गुरुवार के दिन ले। नारियल बेटी, पत्नी, बहन यां मां के हाथ में ही रखें। नारियल को लाल रंग के कपड़े से लपेट दें और मौली से उसे बांध दें। इसके बाद घर के ईशान कोण में इसे एक चावल के कटोरे पर रख दें।
11 दिन बाद जो गुरुवार आए, उस दिन इसे बहते हुए जल में प्रवावित करें। नारियल छोड़ने के बाद पीछे मुड़कर ना देखें।
२. घर की नकारात्मकता दूर करने के लिये:
एक नारियल पर काजल का टीका लगाये। घर के हर कोने में नारियल को घुमाये। इसके बाद बुधवार के दिन इसे बहते हुए जल में प्रवाहित करें।
किसी भी विषय की कोई बात समझ न आ रही हो तो हमें ईमेल या सोशल मीडिया पर संपर्क करें। हम आपके ईमेल और मैसेज का जवाब अवश्य देंगे।
इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!




