Homeबिजनौर"धामपुर में मानवता की मिसाल -पत्रकारों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का...

“धामपुर में मानवता की मिसाल -पत्रकारों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन”

10 / 100 SEO Score

बिजनौर – नगर के नगीना मार्ग स्थित रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुद्धवार को पूर्व छात्र परिषद के तत्वावधान में और पत्रकार प्रेस महासंघ के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार श्री धनराज कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस अवसर पर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान जीवन बचाने वाला सबसे महान कार्य है, और यह मानवता की सच्ची सेवा है। आयोजकों की सराहना करते हुए ऐसे प्रयासों को समाज में प्रेरणा देने वाला बताया।

इस रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ-साथ विभिन्न आयु वर्ग के 50 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। इन सभी ने यह संदेश दिया कि किसी अनजान ज़रूरतमंद की जान बचाने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए।

आयोजन को सफल बनाने में पूर्व छात्र परिषद के आचार्य प्रभारी कावेन्द्र सिंह, संयोजक भूपेंद्र शर्मा, सह संयोजक संयम जैन, रामजी सिंह, पत्रकार प्रेस महासंघ के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा, दिनेश प्रजापति सहित कई समाजसेवी, शिक्षक एवं स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही।

आयोजकों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र तथा उनकी सुरक्षा को देखते हुए हेमलेट देकर सम्मानित किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने का संकल्प लिया। रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़ ने इस बात को साबित कर दिया कि धामपुर समाज सेवा के प्रति जागरूक और संवेदनशील है।

रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि धामपुर समाज सेवा के प्रति जागरूक और संवेदनशील है।

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular