HomeNewsपंजाब मेल १३००६ में आग लगने की अफवाह, 50 किमी की रफ्तार...

पंजाब मेल १३००६ में आग लगने की अफवाह, 50 किमी की रफ्तार से चलती ट्रेन से यात्रियों ने लगाई छलांग, 20 घायल

शाहजहांपुर : पंजाब मेल एक्सप्रेस में रविवार की सुबह अग्निशामक यंत्र से धुआं उठने के कारण आग लगनी की अफवाह फैल गई. बरेली और कटरा रेलवे स्टेशन के बीच बोगी में भगदड़ मच गई. जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना के दौरान ट्रेन करीब 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थी. कई यात्रियों ने बहगुल नदी के पुल से 30 फीट नीचे छलांग लगा दी. घटना में करीब 20 लोग घायल हुए हैं. इनमें 7 लोगों की हालत गंभीर बनाई जा रही है.

पंजाब मेल सुबह बरेली स्टेशन से होकर इस दौरान सुबह 8.30 बजे के आसपास कुछ शरारतीतत्वों ने जनरल बोगी के अग्निशामक यंत्र को चालू कर दिया. इससे यात्रियों में बोगी के अंदर आग लगने की अफवाह फैल गई. यात्रियों में भगदड़ मच गई. जिसे जहां मौका मिला वह वहीं से भागने लगा. इस दौरान ट्रेन बहगुल नदी के पुल से गुजर रही थी.

ट्रेन करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. कई यात्री चीखने-चिल्लाने लगे. कई यात्रियों ने बहगुल नदी के पुल से 30 फीट नीचे छलांग लगा दी. जानकारी होने पर चालक ने ट्रेन रोक दी. इसके बाद चालक ने गार्ड के साथ मिलकर जांच की. इसमें कहीं कोई समस्या नहीं मिली. इसके बाद ट्रेन शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंची. यहां आरपीएफ ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया.

20 यात्रियों घायल हुए हैं. इनमें 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है. शाहजहांपुर स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस डाउन (13006 ) बरेली से चली थी. आग लगने की अफवाह पर कई यात्री कूद गए थे. उन्होंने तत्काल वापस ट्रेन में बैठा दिया गया था. सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular