Homeहरियाणाकालका"पलवल की धरती पर प्यार की छाप: माँ के नाम पौधारोपण अभियान...

“पलवल की धरती पर प्यार की छाप: माँ के नाम पौधारोपण अभियान !”

12 / 100 SEO Score

पलवल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पलवल शहर में पर्यावरण के बारे में लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने पुलिस थाना सिटी पलवल के परिसर में पौधारोपण अभियान की शुरूआत पौधे लगाकर की गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डी एस पी क्राइम मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि पौधे और पर्यावरण हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन्हें बचाने के लिए हमें वृक्षों की सुरक्षा करनी होगी। वही हमारी सनातन संस्कृति में भी पेड़ पौधों से जुड़े कई धार्मिक रीति-रिवाज हमें इसके लिए प्रेरित भी करते हैं। हम सभी को सुरक्षित एवं सुनहरे भविष्य के लिए विशेष कर चार बाते पर्यावरण, सड़क सुरक्षा, धुम्रपान/ नशा निषेध, साइबर क्राइम से बचाव पर  ध्यान देना होगा।

कार्यक्रम का संयोजन पलवल डोनर्स क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लायन विकास मित्तल, थाना एस एच ओ प्रकाश चंद और क्लब की सह संयोजिका अल्पना मित्तल ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विकास मित्तल और ने उपस्थित महानुभावों का धन्यवाद करते हुए ज्यादा पौधरोपण करने के साथ सुरक्षा के संकल्पित होने की बात कही। साथ ही बताया कि शुद्ध हवा व वातावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है।


उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।

अन्त में थानाध्यक्ष प्रकाश चंद ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें ज्यादा पौधारोपण करने के साथ पौधो की सुरक्षा करना भी बहुत जरूरी है।

पौधारोपण कार्यक्रम में समाजसेवी धर्मेन्द्र मंगला, दिनेश वर्मा, यशपाल गोयल , विकल्प, रुद्र, सिटी थाने के एम एच सी दीपक, सुमित्रा, सोनू, प्रियंका, प्रेमचंद, दलबीर, आदि ने उपस्थित होकर पौधारोपण किया।।

12 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular