HomeNewsपलवल पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी...

पलवल पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी विकट परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम-वरुण सिंगला एसपी पलवल

6 / 100 SEO Score

पलवल – पलवल पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी विकट परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम-वरुण सिंगला एसपी पलवल। धार्मिक भावनाएं भड़काने और भ्रामक जानकारी फैलाने वाली पोस्ट की तो खैर नहीं,सौहार्द खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा- उक्त शब्द वरुण सिंगला एसपी पलवल ने कहे। एसपी वरुण सिंगला ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की घोर निंदा करते हुए तथा दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पलवल पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को हर पल अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए गए है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पलवल पुलिस ने भी अपने इंटेलिजेंस सोर्सिस को एक्टिवटे किया है। इंटेलिजेंस एजेंसियों के साथ भी पलवल पुलिस तालमेल कर रही है। पलवल पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है। जिला के साथ लगते उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा पर लगाए गए नाकों पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों को बारीकी से चेक करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पीसीआर, राइडर निरंतर गश्त कर रही है। पलवल पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
वही पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला आईपीएस ने कड़े शब्दों में कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की झूठी खबर, धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली, धर्म जाति, वर्ग विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली, भ्रामक जानकारी फैलाने वाली, जनभावना को आहत करने वाली, लोक शांति भंग करने वाली पोस्ट, फोटो या वीडियो को फेसबुक/ व्हाट्सएप / ट्विटर / इंस्टाग्राम इत्यादि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉरवर्ड या शेयर बिल्कुल ना करें। ऐसे लोगो पर पुलिस खुफिया तंत्र, मुखबर तंत्र और साइबर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इत्यादि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। भड़काऊ पोस्ट करने या ऐसी पोस्ट पर कमेंट, लाइक और फॉरवर्ड करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। लोगों में सौहार्द खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

अपील- पुलिस अधीक्षक पलवल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पलवल पुलिस का सहयोग करें। पलवल पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी विकट परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। यदि किसी भी प्रकार की झूठी खबर, धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली, धर्म जाति, वर्ग विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली, भ्रामक जानकारी फैलाने वाली, जनभावना को आहत करने वाली अथवा लोक शांति भंग करने वाली गैरकानूनी गतिविधि आपके संज्ञान में आती है तो तुरंत 112, 8814000400 तथा 8930201282 नंबर पर संपर्क करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular