अमेठी – पीपरपुर थाना क्षेत्र में बाइक से मजदूरी करने जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार डंपर ने मारी जोरदार टक्कर , जिससे दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों की सुल्तानपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर सहित मौके से फरार हो गया!




