मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर कल से सभी वाहन प्रतिबंधित, एनएच-58 पर नहीं चलेंगी भारी गाड़ियां

कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह आठ बजे से सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं, एनएच-58 पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। व्यवस्था दो अगस्त की शाम छह बजे तक लागू रहेगी। सहारनपुर, देहरादून, हरिद्वार की ओर से दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर की ओर आने वाले वाहन मीरापुर, बहसूमा, मवाना बस अड्डा पुलिस चौकी से किला परीक्षितगढ़ रोड की ओर डायवर्ट कर दिए जाएंगे। पुलिस प्रशासन ने यातायात एडवाइजरी जारी की कांवड़ यात्रा कल से शुरू हो रही है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर यातायात एडवाइजरी जारी की है। सोमवार सुबह आठ बजे से इसे लागू कर दिया जाएगा। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे और एनएच-58 पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हल्के वाहनों का संचालन जारी रहेगा। यह व्यवस्था दो अगस्त की शाम छह बजे तक लागू रहे कोई वाहन हापुड़ के अंदर से होते हुए मेरठ की ओर आना चाह रहा है। ऐसे सभी वाहनों को पुलिस चौकी साईलों सेकंड हापुड़ से खरखौदा-मेरठ की ओर नहीं आने दिया जाएगा। किठौर रोड पर भेजा जाएगा। देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाला भारी यातायात जिसे दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर की ओर जाना है, वह मीरापुर, बहसूमा, मवाना बस अड्डा पुलिस चौकी से किला परीक्षितगढ़ रोड की ओर डायवर्ट कर दिए जाएंगे, जो कस्बा किठौर से हापुड़-बुलंदशहर बाईपास होते हुए दिल्ली, गाजियाबाद और बुलंदशहर की ओर जा सकेंगे। केवल बस अड्डा पुलिस चौकी मवाना से मेरठ तक आने वाले भारी वाहनों को ही मेरठ की ओर आने दिया जाएगा

0
74
15 / 100 SEO Score

कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह आठ बजे से सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं, एनएच-58 पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। व्यवस्था दो अगस्त की शाम छह बजे तक लागू रहेगी। सहारनपुर, देहरादून, हरिद्वार की ओर से दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर की ओर आने वाले वाहन मीरापुर, बहसूमा, मवाना बस अड्डा पुलिस चौकी से किला परीक्षितगढ़ रोड की ओर डायवर्ट कर दिए जाएंगे

15 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here