HomeNewsराजस्थान- गौमाता को राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए विधायक...

राजस्थान- गौमाता को राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए विधायक भैराराम सियोल का मुख्यमंत्री को पत्र

12 / 100 SEO Score

जोधपुर ओसियां विधायक भैराराम चौधरी (सियोल) ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के आह्वान पर गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है।

उन्होंने राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए देशी गायों को राज्य माता का दर्जा देने का अनुरोध किया। गौ सांसद रामचंद्र जांगिड़ ने इस मुहिम को और सशक्त बनाने के लिए विधायकों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की।

राष्ट्रवादी विचारक सत्यनारायण जोशी और प्रकाश बिश्नोई खारा ने इस अवसर पर समर्थन व्यक्त किया और विधायक भैराराम सियोल की पहल की सराहना की। जोशी ने कहा कि प्रदेश के सभी विधायकों को गौमाता के अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए, ताकि यह महत्वपूर्ण मुद्दा जन जागरूकता के साथ आगे बढ़ सके।

*गौध्वज यात्रा और अभियान का महत्व*

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज की प्रेरणा से शुरू हुई ‘गौध्वज स्थापना यात्रा’ 18 अक्टूबर को जयपुर के विद्याधर नगर पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना है, और मुख्यमंत्री के साथ अन्य नेताओं का भी इस मुहिम में सहयोग प्राप्त हो रहा है।

12 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular