सहारनपुर – नवनिर्मित एलिवेटेड रोड पर रत दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, एक घायल…

सहारनपुर संवाददाता आजम खान

10 / 100 SEO Score

सहारनपुर – नवनिर्मित एलिवेटेड रोड पर रत दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, एक घायल…- दिल्ली से देहरादून के लिए मोहण्ड के जंगल में बनाया गया नया एलिवेटेड रोड तेज रफ्तार बाइक सवारों के लिए काल बन रहा है सोमवार को देर शाम दो बाइक सवार आमने-सामने से टकराकर गिर पड़े, हादसा इतना जबरदस्त बताया जा रहा है कि दोनों बाइक चकनाचूर हो गई तथा बाइक चला रहे दोनों युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे राहगीरों की मदद से तुरंत देहरादून के किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंची मोहण्ड चौकी पुलिस स्टाफ ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई, दोनों शवों को सड़क से उठाकर सीएचसी फतेहपुर भेजा गया है, पुलिस सड़क हादसे के कारणों एवं शवों की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

10 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here