Homeअलीगढ़सांसद प्रिया संग सगाई से पहले बंगले में शिफ्ट हुआ रिंकू का...

सांसद प्रिया संग सगाई से पहले बंगले में शिफ्ट हुआ रिंकू का परिवार, पिता ने छोड़ा ये काम

सांसद प्रिया संग सगाई से पहले बंगले में शिफ्ट हुआ रिंकू का परिवार, पिता ने छोड़ा ये काम

10 / 100 SEO Score

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का परिवार सांसद प्रिया सरोज संग सगाई से पहले बंगले में शिफ्ट हो गया है। आठ जून को लखनऊ में जौनपुर के मछली शहर सीट से सांसद प्रिया सरोज से सगाई होगी। रिंकू सिंह के परिवार में सगाई को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई आठ जून को लखनऊ में मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ हो रही है। सगाई से पहले उनका परिवार अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित साढ़े तीन करोड़ रुपये के बंगले में आ गया है। इस बंगले को रिंकू सिंह ने खरीदा था। बंगले में माता-पिता, बहन के अलावा भाई भी रह रहे हैं। शादी के बाद सांसद प्रिया सरोज इसी आलीशान बंगले में आएंगी।

रिंकू सिंह के मामा को नहीं मिला सगाई का न्योता
इधर, रिंकू सिंह के मामा प्रेमपाल सिंह को उनकी सगाई का न्योता नहीं मिला है। हालांकि, उन्होंने सगाई में जाने की तैयारी कर रखी है। प्रेमपाल सिंह ने कहा कि भांजे की सगाई की जानकारी उन्हें मीडिया के जरिये मिली है। अभी तक रिंकू के परिवार की तरफ से जानकारी नहीं दी गई है।


सगाई को लेकर तैयारियां तेज
उन्होंने कहा कि भांजे की सगाई और शादी सांसद प्रिया सरोज से होने पर वह काफी खुश हैं। वहीं, रिंकू सिंह के परिवार में सगाई को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अलीगढ़ से खास लोगों को ही सगाई में बुलाने की तैयारी हो रही है।
पिता ने छोड़ा गैस सिंलिडर लाने-ले जाने का काम
सगाई से पहले रिंकू सिंह के पिता खानचंद ने गैस सिंलिडर लाने-ले जाने का काम छोड़ दिया है। काम के साथ उन्होंने उस सर्वेंट क्वार्टर को भी छोड़ दिया है, जहां वह पिछले 25 साल से रह रहे थे। अब वह साढ़े तीन करोड़ रुपये के बंगले में रहने लगे हैं।
मैदान के बाद सियासी परिवार से जोड़ा नाता
साल 2023 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ यश दयाल की पांच गेंदों पर पांच छक्के मारकर रिंकू सिंह क्रिकेट के सितारे बन गए थे। वह चंद वर्षों में क्रिकेट के उभरते सितारे बने और अब उनका नाता जौनपुर के बड़े सियासी परिवार से हो रहा है।
18 नवंबर को वाराणसी में होगी रिंकू और प्रिया की शादी
जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में होगी। उनकी शादी भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह के साथ होनी है। शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज से होगी। इसमें क्रिकेट के सितारे, फिल्म जगत की हस्तियों और उद्योगपतियों का जमवाड़ा रहेगा।

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular