Homeसहारनपुरसिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशव्यापी धरना

सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशव्यापी धरना

9 / 100 SEO Score

सहारनपुर- सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशव्यापी धरना एवं ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिंचाई विभाग के समस्त मान्यता प्राप्त संघों के संयुक्त संगठन के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप राजस्व अधिकारी संजय बत्रा ने की तथा संचालन जिलेदार रमेश चंद द्वारा किया गया।जारी शासनादेश के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन की श्रृंखला में, हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में जनपद स्तरीय धरने का आयोजन किया गया।धरना स्थल पर उपस्थित कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं सिंचाई मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को उक्त शासनादेश के विरोध में एक ज्ञापन प्रेषित किया गया।इस कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के सभी संघों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भारी संख्या में भाग लिया।

धरने के दौरान यह निर्णय लिया गया कि आज के कार्यक्रम के पश्चात दिनांक 20 को प्रमुख अभियंता कार्यालय, लखनऊ के समक्ष विरोध स्वरूप एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा

9 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular