Friday, February 13, 2026
spot_img

22.1 C
Delhi
Friday, February 13, 2026
spot_img

Homeहरियाणाकालकास्कूली बच्चों को मलेरिया, डेगू, चिकनगुनिया व मच्छर से फैलने वाली बिमारी...

स्कूली बच्चों को मलेरिया, डेगू, चिकनगुनिया व मच्छर से फैलने वाली बिमारी बारे किया जागरुक

कालका – (ब्यूरो रिपोर्ट) : सिनियर सैकेन्डरी स्कूल बसौला व मिडिल स्कूल धमाला में डेंगू महीना मनाया गया। इसके तहत बच्चों को मलेरिया, डेगू, चिकनगुनिया, जीकावायरस व मच्छर से फैलने वाली बिमारी बारे जागरुक किया। बच्चों को बताया गया की मच्छर कैसे पैदा होता है और कैसे खत्म करना है।

बिना पानी के मच्छर पैदा नही होगा। मच्छर पानी के उपर बैठ कर 100 से 150 तक एक बार में अण्डे देता है, इसी लिए ढके हुए पानी में मच्छर नही होगा। आप के घरों मे या आसपास नाली या गड्डो मे रूके हुए पानी मे मच्छर होगा। खुले पानी को सप्ताह मे एक बार बदलें व गड्डो मे या नालियों मे सप्ताह मे एक बार डिजल तेल डालें।

मलेरिया और डेंगू का मच्छर साफ पानी मे पैदा होगा ओर एक से ढेड महीने जिन्दा रहेगा। आल आऊट, कच्छुवाछाप, मोरटिन जैसी मच्छर मारने वाली क्वाईल लगानी पडेगी।

ये प्रोग्राम सीएचसी नानकपुर इंचार्ज, एसएमओ डॉ मनीष कुमार की देखरेख मे स्वास्थ्य निरिक्षक सुशील कुमार व अमीत कुमार द्वारा सभी स्कूलों मे चलाया जा रहा है। रिटायर्ड स्वास्थ्य निरिक्षक जगत सिंह भी इस अभियान मे शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular