HomeNewsस्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ नाइंसाफी! पानी तक भी नहीं पूछा,...

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ नाइंसाफी! पानी तक भी नहीं पूछा, जिला प्रशासन द्वारा दिए सम्मान को भी लौटाया

पंजाब — फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उचित प्रबंध न होने के चलते स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार क्रोधित हो गए। इस दौरान आए हुए स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों ने कहा कि उन्हें बुला तो लिया गया लेकिन ना ही उनके बैठने का उचित प्रबंध है।

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने लगाए आरोप

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने कहा कि उनके लिए ना ही पंखे आदि लगाए गए हैं और पानी तक भी नहीं पूछा गया। ऐसे में सिर्फ उन्हें बुलाकर औपचारिकता भर पूरी की गई है जो उन्हें मंजूर नहीं है।

जिला प्रशासन को वापस लौटा दिए सम्मान-

इस दौरान उनका कहना था कि प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए तो कूलर तक लगाए गए और सभी तरह के प्रबंध किए गए लेकिन उन्हें किसी ने पूछा तक नहीं। इसी कारण उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा उनको दिए गए सम्मान को भी वापस लौटा दिया गया। इस दौरान उनके द्वारा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular