Tuesday, June 17, 2025
spot_img

32.8 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025
spot_img

Homeउत्तर प्रदेश१८वीं विधानसभा के वर्ष २०२४ का द्वितीय सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

१८वीं विधानसभा के वर्ष २०२४ का द्वितीय सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की १८वीं विधानसभा के वर्ष २०२४ का द्वितीय सत्र आज अनिश्चितकाल के लिए  स्थगित हो गया। चार उपवेशनों के सत्र के दौरान एक बार भी सदन की कार्यवाही स्थगित नहीं हुई। इस दौरान सदन की कार्यवाही कुल १९ घंटे ४१ मिनट तक चली।
गत 29 जुलाई से प्रारम्भ हुए 18वीं विधान सभा के वर्ष-2024 के द्वितीय सत्र में नियम-300 के अंतर्गत कुल प्राप्त सूचनाओं की संख्या 16, सुनकर अग्राह की गयी सूचनाए 02ं, तथा अस्वीकार सूचनाए 14 रही। नियम-301 के तहत कुल 356 सूचनाएं प्राप्त हुई जिनमें 191 स्वीकृत एवं 165 अस्वीकृत हुई। कार्यवाही के दौरान कुल प्राप्त प्रश्न-2233, स्वीकृत तारांकित प्रश्न –  372, अतारांकित प्रश्न 1448 रहे।  इनमें कुल 819 प्रश्न उत्तरित हुए। 2233 प्रश्नों में 1903 ( 85.22 प्रतिशत) प्रश्न आनलाइन प्राप्त हुए। नियम-311 के अंतर्गत एक भी सूचना प्राप्त नहीं हुई।
इसी प्रकार नियम-56 के अन्तर्गत कुल 29 सूचनाएं प्राप्त हुई, 07 ग्राह्यता हेतु सुनी गयी। नियम-103 के अंतर्गत कुल प्राप्त 28 प्रस्तावों में सभी 28 प्रस्ताव ग्राह हुए। विगत सत्रों के चर्चाधीन प्रस्तावों की संख्या 12 रही। सत्र के दौरान सरकार से वक्तव्य मांगने वाले नियम-51 के अन्तर्गत 444 सूचनाएं प्राप्त हुई। इनमें वक्तव्य के लिए 18, केवल वक्तव्य के लिए 06,  ध्यानाकर्षण के लिए 189 सूचनाएं तथा 231 सूचनाएं अस्वीकार की गयी।
इसी प्रकार इस सत्र में कुल-428 याचिकाएं प्राप्त की गयी। जिसमें 318 ग्राह्यता के उपरान्त स्वीकार की गयी। नियम सीमा से अधिक प्रस्तुत एंव  विलम्ब से प्राप्त याचिकाओं की संख्या 110 तथा प्रस्तुत प्रतिवेदनों की संख्या 05 रही।
कुल 12 विधेयक विचारण एवं पारण के लिए प्रस्तुत किए गए।  
1- उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2024
2- उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय( द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2024
3- उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) विधेयक, 2024
4- उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (चतुर्थ संशोधन) विधेयक, 2024
5- उत्तर प्रदेश विधि विरूद्व धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संसोधन) विधेयक 2024
6- उत्तर प्रदेश नजूल संपत्ति ( लोक प्रयोजनार्थ प्रबन्ध और उपयोग) विधेयक 2024
7- उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण ) विधेयक 2024
8- उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र औरं अन्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक 2024
9- कारखाना (उत्तर प्रदेश संशोधन ) विधेयक 2024
10 – उत्तर प्रदेश नोडल विनिधान रीजन विनिर्माण (निर्माण) क्षेत्र विधेयक 2024
11 -बोनस संदाय (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक 2024
12 – उत्तर प्रदेश विनियोग (2024 – 2025 का अनुपूरक) विधेयक 2024
सत्र के समापन पर विधानसभा मा0 अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री व नेता सदन श्री योगी आदित्यनाथ जी सहित नेता प्रतिपक्ष श्री माता प्रसाद पांण्डेय (समाजवादी पार्टी) अपना दल (एस) के नेता, श्री राम निवास वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के नेता, श्री राजपाल सिंह बालियान, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के नेता, श्री अनिल कुमार त्रिपाठी, भारतीय सुहेलदेव पार्टी के नेता श्री ओम प्रकाश राजभर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया, सहित सभी दलीय नेताओं के सहयोग की प्रशंसा की।
इस मौके पर संसदीय कार्य व वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी ने  विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी का आाभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने बायपास सर्जरी होने के बाद भी सदन का सुचारू और बेहतरीन ढंग से  संचालन किया।  कामना है कि वह ऐसे ही हंसते मुस्कराते रहे। नेता प्रतिपक्ष श्री माता प्रसाद पांडेय जी ने भी विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए यही बात दोहराई।इनके अलावा सभी दलीय नेताओं अपना दल (एस) के नेता, श्री राम निवास वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के नेता, श्री राजपाल सिंह बालियान, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के नेता, श्री अनिल कुमार त्रिपाठी, भारतीय सुहेलदेव पार्टी के नेता श्री ओम प्रकाश राजभर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया ने विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Skip to toolbar