200 लोगों पर 6 करोड़ का हाउस टैक्स बकाया,

अलीगढ़ नगर निगम अंतर्गत शहर के 200 लोगों पर 6 करोड़ संपत्ति कर बकाया है। निगम ने बड़े बकायदारों के भवन को सील करने का मन बना लिया है। इन बकायेदारों में क्वार्सी स्थित एक हॉस्पिटल के निदेशक भी शामिल हैं। इसी तरह बैंक, लॉक्स कंपनी पर भी बकाया है।

10 / 100 SEO Score

अलीगढ़ शहर में 200 लोगों पर छह करोड़ रुपये का संपत्तिकर बकाया है। इनके भवनों को सील करने की तैयारी नगर निगम ने कर ली है। 18 अक्तूबर से बड़े बकायेदारों और शहर के नामी लोगों के खिलाफ नगर निगम कुर्की अभियान चलाएगा।

नगर निगम ने शहर को चार जोन में बांटा है। हर जोन से 50-50 बड़े बकायेदार हैं, जिन पर 27 लाख रुपये तक बाकी हैं। इन बकायेदारों में क्वार्सी स्थित एक हॉस्पिटल के निदेशक भी शामिल हैं। इसी तरह बैंक, लॉक्स कंपनी पर भी बकाया है।

जोन-1 में 50 बड़े बकायेदारों पर 1,7029077 रुपये का संपत्तिकर बकाया है।

जोन-2 में 50 बड़े बकायेदारों पर 24805114 रुपये का संपत्तिकर बकाया है।

जोन-3 में 50 बड़े बकायेदारों पर 12708196 रुपये

जोन-4 में 50 बड़े बकायेदारों पर 19308642 रुपये बकाया है। नगर निगम ने बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक कर दी है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ 18 अक्तूबर से 13 नवंबर तक अभियान चलेगा। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। अगर समय के अंदर बकाया नहीं जमा करेंगे, तो उनके भवनों की कुर्की कर उस पर सील लगा दी जाएगी। अगर कोई संपत्तिकर बकायेदार नियत तिथि से पहले बकाया नहीं जमा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

10 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here