द हैंग्ड मॅन
सूट/नंबर
द हैंग्ड मॅन मेजर आर्काना सूट का कार्ड हैं और इसपर बारह नंबर अंकित होता हैं।
इस कार्ड के कीवर्ड हैं-
अधर में लटकना, अनिश्चितता, प्रतिक्षा, कुछ समज ना आना।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं-
इस कार्ड के आने पर व्यक्ति खुद को अधर में लटका हुआ महसूस करता हैं। उसे कुछ समज नहीं आता के क्या करना चाहिए। उसके कामों में अनिश्चिततायें होती हैं। प्रतिक्षा करने के सिवाय उसके पास कोई चारा नहीं होता।
यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न को लेकर हाँ या ना में जवाब चाहिए हो तो यह कार्ड ना में जवाब देगा। या कभी काम होगा या नहीं होगा यह कह नहीं सकते। कार्ड में दिख रहे आदमी की तरह उसका काम भी कहीं अधर में लटका होता हैं इसलिए निश्चित तौर से कह नहीं सकते के काम होगा या नहीं होगा।
राशि
इस कार्ड की राशि मीन हैं।
ग्रह
इसका ग्रह गुरु हैं।
तत्व
इसका तत्व जल हैं।
दिशा
कार्ड की दिशा उत्तर पूर्व, ईशान्य हैं।
चक्र/चक्रमंत्र
इसका चक्र क्राउन, सहस्रार हैं और चक्र का एकाक्षरी मंत्र ‘ॐ’ हैं।
रत्न
जिन्हें रत्न पहनना हो वें बेरिल, सेलेनाइट पहन सकते हैं।
समय
समय को लेकर प्रश्न हो तो कुछ मतभेदों के साथ समय इस प्रकार हैं-
इंतजार करना पड़ेगा। सब्र जरुरी हैं।
आप बंधा हुआ महसूस कर रहे होंगे, अपनी इच्छाशक्ति बढ़ाकर काम करना पड़ेगा।
काम अटका हुआ होगा। सब्र रखना होगा।
अच्छे वक्त का इंतजार करें। कार्य करने की कोशिश में अपना नुकसान न होने दे।
काम हुआ तो जल्द हो सकता हैं।
मंत्र-उपाय
जिन्हें मंत्र और उपाय करने हो वें अपने धर्म और मान्यताओं के अनुसार पूजा-पाठ कर सकते हैं।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं-
1. तनाव से मुक्ति पाने के लिए दूध-पानी को मिला कर किसी बर्तन में भर लें व सोते समय उसे अपने सिरहाने रख लें। अगले दिन सुबह उठकर उसे कीकर की जड़ में डाल दें। ऐसा करने से आप मानसिक रुप से स्वस्थ महसूस करेंगे व खुद को तनाव मुक्त पाएंगे।
2. एक तांबे के लोटे में जल भरें और उसमें थोड़ा-सा लाल चंदन मिला दें। उस पात्र को अपने सिरहाने रखकर रात को सो जाएं। सुबह सबसे पहले उस जल को तुलसी के पौधे में चढ़ा दें। ऐसा 43 दिनों तक करें। धीरे-धीरे आपकी परेशानी दूर हो जायेगी।
3. जीवन में बार-बार आनेवाले संकटों से परेशान हैं, एक के बाद एक कोई न कोई संकट से आप घिर जाते हैं तो किसी की शवयात्रा में श्मशान से लौटते वक्त कुछ सिक्के पीछे फेंकते हुए आ जाएं।
4. घर में वास्तुदोषों के कारण परेशान हैं तो घर के वास्तुदोष को मिटाने के लिए कर्पूर का का इस्तेमाल करें। यदि सीढ़ियां, टॉयलेट या द्वार किसी गलत दिशा में निर्मित हो गए हैं तो सभी जगह 1-1 कर्पूर की बट्टी रख दें। वहां रखा कपूर चमत्कारिक रूप से वास्तुदोष को दूर कर देगा।
5. अचानक आए कष्ट को दूर करने के लिए एक पानी वाला नारियल लेकर उस व्यक्ति के ऊपर से 21 बार वारे जिसके उपर संकट हो और वारने के बाद उसे किसी देवस्थान पर जाकर अग्नि में जला दें। ऐसा करने से सदस्य पर से संकट दूर हो जाता है। उक्त उपाय किसी मंगलवार या शनिवार को करना चाहिए। लगातार 5 शनिवार ऐसा करने से जीवन में अचानक आए कष्ट से मुक्ति मिलती है। यह उपाय खराब सेहत वालों के लिए उत्तम है।
इस कार्ड के बारें में इतना ही, फिर मिलते हैं अगले भाग में, अगले कार्ड की जानकारी के साथ।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें, हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आप फोन करेंगे और हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
धन्यवाद।




