इस भाग में हम नवग्रहों की दृष्टियों की जानकारी लेने वाले हैं।
सूर्य
सूर्य की केवल सातवीं दृष्टि ही पूर्ण दृष्टि मानी जाती हैं।
चंद्र
चंद्र की भी केवल सातवीं दृष्टि पूर्ण दृष्टि मानी जाती हैं।
मंगल
मंगल की चौथी, सातवीं, आठवीं दृष्टि पूर्ण दृष्टि होती हैं।
बुध
बुध के केवल सातवीं दृष्टि पूर्ण दृष्टि होती हैं।
गुरु
गुरु की पांचवीं, सातवीं और नौवीं दृष्टि पूर्ण दृष्टि कहलाती हैं।
शूक्र
शुक्र की केवल सातवीं दृष्टि पूर्ण दृष्टि मानी जाती हैं।
शनि
शनि की तीसरी, सातवीं और दसवीं दृष्टि पूर्ण दृष्टि मानी जाती हैं।
राहु-केतु
राहु-केतु की पांचवीं, सातवीं, नौवीं और बारहवीं दृष्टि पूर्ण दृष्टि मानी जाती हैं।
राहु-केतु और मतभेद
जैसा के हम पहले से ही बताते आयें हैं कि, राहु-केतु को लेकर हमेशा मतभेद रहते हैं।
सो! वें यहाँ भी हैं। कुछ लोग राहु-केतु की सिर्फ पांचवीं, सातवीं, नौवीं दृष्टि को मानते हैं, कुछ लोग सिर्फ सातवीं दृष्टि को मानते हैं।
कुछ लोग तो केतु की दृष्टि को मानते ही नहीं हैं। उसके पीछे का तर्क यह हैं कि, केतु का सिर्फ धड़ होता हैं सर नहीं, ऐसे में वह दृष्टि नहीं डाल पायेगा।
पूर्ण दृष्टियों के अलावा अन्य दृष्टियाँ
पूर्ण दृष्टियों के साथ ग्रहों की एक पाद, द्विपाद और त्रिपाद दृष्टियाँ भी होती हैं।
एक नजर में नवग्रह पूर्ण दृष्टियाँ
सूर्य- 7वीं
चंद्र- 7वीं
मंगल- 4थी, 7वीं, 8वीं
बुध- 7वीं
गुरु- 5वीं, 7वीं, 9वीं
शुक्र- 7वीं
शनि- 3री, 7वीं, 10वीं
राहु, केतु- 5वीं, 7वीं, 9वीं, 12वीं
नोट- राहु और केतु की दृष्टियों को लेकर मतभेद हैं।
इन दृष्टियों के अलावा भी एकपाद, द्विपाद, त्रिपाद दृष्टियाँ होती हैं।
इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें, हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आप फोन करेंगे और हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
धन्यवाद!