Sunday, December 14, 2025
spot_img

24.1 C
Delhi
Sunday, December 14, 2025
spot_img

HomeNewsPart - 20 pm ke pen se kundali jyotish गुरु ग्रह के...

Part – 20 pm ke pen se kundali jyotish गुरु ग्रह के कारकत्व

गुरु ग्रह के कारकत्व

तत्व/प्रवृति/लिंग/ऋतु/निवास/कारक भाव

गुरु अकाश तत्व का ग्रह हैं। यह नैसर्गिक शुभ ग्रह हैं और पुरुषलिंगी ग्रह हैं। इसकी ऋतु हेमंत हैं जो भारत में नवंबर मध्य से जनवरी मध्य तक आती हैं। इसकी दिशा उत्तर पूर्व हैं। न्यायालय, पाठशाला, मन्दिर, धार्मिक स्थान आदि में इसका निवास होता हैं। इसे 2,5,9,10,11 भावों का कारक माना जाता हैं।

रंग/धातु/रत्न/वस्तुयें

इसका रंग पित्त हैं। धातु सोना और रत्न पुखराज हैं। पीली चीजें, चनादाल, हल्दी, केसर, केला, सोना, पीतल, कांसा, अश्वगंधा की जड़, घोड़ा, पीपल का पेड़ आदि वस्तुएं इससे संबंधित हैं जो उपाय में काम आती हैं।

कारकत्व

विवेक, बुद्धिमत्ता, शिक्षा, मांसल शरीर, धार्मिक कार्य, ईश्वरनिष्ठा, बड़ा भाई, पवित्र स्थान, दार्शनिकता, धर्म, धार्मिकता, पठन-पाठन, धार्मिक गुरु पद, सच्चाई, दार्शनिक, यज्ञ, परमार्थ, विद्या, बुद्धि, ज्ञान, विज्ञान में रुचि, अध्यापक, दान-पूण्य, परोपकार, मन्त्रीपद, सलाहकार, फलदार वृक्ष, मित्र, भ्राता, सन्तति, पुत्र, दादा, दादी, सुख, वाहनसुख, स्वकार्य, धन, पति आदि इससे संबंधित घटक हैं।

अंग

चर्बी, उदर, रक्त, वीर्य, यकृत, धमनी, शिरा, वस्ति, दायां कान, शक्ति, जिगर, जंघा आदि अंगों पर गुरु का प्रभाव रहता हैं।

रोग

लिवर रोग, किडनी रोग, मधुमेह, जलोदर, पाचनरोग, वसा रोग, गैस, ज्वर, कान में मवाद, उदररोग, कमरदर्द आदि रोग गुरु ग्रह से हो सकते हैं।

इस भाग में इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज कीजिये। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

धन्यवाद!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular