टैरो कार्ड – जजमेंट
नंबर/सूट
जजमेंट कार्ड टैरो डेक का 20वा कार्ड हैं, इसका सूट मेजर आर्काना हैं।
इसके की वर्ड्स इस प्रकार हैं-
नवजीवन, नवीनता, परिवर्तन, बदलाव, जागृति, विचार परिवर्तन।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं-
इस कार्ड के आने से नवजीवन की उम्मीद की जा सकती हैं। जीवन में नवीनता आ सकती हैं। जीवन मे परिवर्तन आयेगा। कार्य में बदलाव होंगे। जागृति हो सकती हैं। पुराने विचारों को छोड़कर नये विचार अपनाये जा सकते हैं।
यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न को लेकर हाँ या ना में जवाब चाहिए हो तो यह कार्ड हाँ में जवाब देता हैं। प्रश्नकर्ता का काम हो जायेगा और उस काम से उसके जीवन में नया बदलाव आयेगा।
समय इस कार्ड का कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं-
कार्य होने का समय कह नहीं सकते। बदलाव परमानेंट रहेगा। होनी अटल होगी उसे टाल नहीं सकते।
जब आप अपनी गलतियों को सुधारोगे तब काम होगा।
मेजर सूट की वजह से कार्य मे बदलाव या जीवन में बदलाव जल्द आ सकता हैं।
राशि/ग्रह/तत्व
इस कार्ड की राशि वृश्चिक हैं। इसके ग्रह मंगल, प्लूटो, चंद्र को माना जाता हैं लेकिन वृश्चिक राशि का स्वामीग्रह मंगल हैं। इसका तत्व जल और वायु माना जाता हैं।
दिशा
इसकी दिशा – उत्तर मानी जाती हैं लेकिन मंगल की दिशा दक्षिण, चंद्र की दिशा वायव्य हैं।
चक्र/चक्रमंत्र
इसका चक्र थ्रोट, विशुद्धा हैं और चक्र का एकाक्षरी मंत्र ‘हं’ हैं।
रत्न
जिन्हें रत्न पहनना हो वें क्वॉर्टज, एजुराइट स्टोन पहन सकते हैं।
मंत्र-उपाय
जिन्हें मंत्र-उपाय करने हो वें अपने धर्म में, वें जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं-
1. आवश्यक कार्य हेतु घर से बाहर जाते समय घर के मुख्य द्वार पर काली मिर्च के कुछ दाने बिखेर दें, और उन पर पैर रखकर निकल जाएं, पीछे मुड़कर भूलकर भी ना देखें, ऐसा करने से कार्य बिना बाधा के पूरा हो जाता है ऐसी मान्यता हैं।
2. किसी भी कार्य को करने से पहले ‘श्री गणेशाय नमः’ मंत्र का जाप जरूर करें, गणेशजी अधिनायक हैं। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है ऐसा माना जाता हैं।
3. घर से किसी कार्य के लिए बाहर निकलते वक्त, पहले तुलसी का पत्ता खाएं, ऐसा करने से कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है।
इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
धन्यवाद!




