Home अमेठी कड़ाके की ठंड से बेपटरी हुआ जनजीवन

कड़ाके की ठंड से बेपटरी हुआ जनजीवन

0
कड़ाके की ठंड से बेपटरी हुआ जनजीवन
7 / 100 SEO Score

अमेठी – पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने का व्यापक असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। पिछले चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकल रहे हैं। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं व नौकरी-पेशा के लोगों को इस मौसम में ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले नौ दिनों में अधिकतम तापमान 12 डिग्री तक लुढ़क गया है। जबकि न्यूनतम में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही। थोड़ी दूर तक का भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसके चलते यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। कुछ गाड़ियां हेडलाइट जलाकर सड़कों पर रेंगती नजर आईं। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान बर्फीली हवाओं से बच्चे, युवा व बुजुर्ग सभी के हाल बेहाल नजर आए। लोग गर्म कपड़ों और रूम हीटर के सहारे सर्दी से राहत पाने के लिए जुगत करते रहे। सर्दी के चलते बाजारों में भी कम भीड़ नजर आई। दिन में कोहरा कम होने पर लोगों को आने-जाने में थोड़ी सुविधा हुई, लेकिन पछुआ हवा के चलने से लोग ठंड से ठिठुरते रहे।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here