Home अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने जनसुनवाई, किसान न्याय यात्रा बैठक और कंबल वितरण कार्यक्रम

सांसद किशोरी लाल शर्मा ने जनसुनवाई, किसान न्याय यात्रा बैठक और कंबल वितरण कार्यक्रम

0
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने जनसुनवाई, किसान न्याय यात्रा बैठक और कंबल वितरण कार्यक्रम
7 / 100 SEO Score

अमेठी – सांसद किशोरी लाल शर्मा ने आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गौरीगंज में जनता से मुलाकात की और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने क्षेत्रीय निवासियों की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद किसान सम्मान न्याय यात्रा की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रयागराज मंडल के पर्यवेक्षक दीपक शर्मा भी शामिल हुए। बैठक के दौरान किसानों के मुद्दों पर चर्चा हुई और न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीतियां बनाई गईं। सांसद ने इस अवसर पर किसानों के हित में कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया। बैठक के बाद सांसद किशोरी लाल शर्मा ने वृद्धाश्रम, गौरीगंज में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली में सेवा की परंपरा गांधी परिवार की प्रेरणा से चल रही है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने हमेशा जरूरतमंदों की सहायता की है और यह परंपरा आज भी कायम है। उन्होंने बताया कि जो कंबल वितरित किए गए हैं, वे गांधी परिवार द्वारा भेजे गए हैं। कार्यक्रम के अंत में सांसद ने वृद्धजनों को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं और उनकी हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। इस जानकारी को अमेठी कांग्रेस कार्यालय के प्रवक्ता अनिल सिंह ने साझा किया। उन्होंने बताया कि गांधी परिवार की यह सेवा परंपरा जरूरतमंदों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती है। अनिल सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता और किसानों के साथ खड़ी रही है और यह कार्यक्रम उसी का प्रमाण है।
 
 

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here