Homeअमेठी हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ा ट्रक, तीन मिस्त्री घायल

 हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ा ट्रक, तीन मिस्त्री घायल

7 / 100 SEO Score

जगदीशपुर, अमेठी – लखनऊ-वाराणसी हाईवे स्थित मलावां गांव के पास खड़े ट्रक से तेज रफ्तार एक ट्रक टकरा गया। इससे ट्रक की मरम्मत कर रहे तीन मैकेनिक घायल हो गए। वहीं, एक एसयूवी भी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्राॅमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया। लखनऊ-वाराणसी हाईवे स्थित कमरौली थाना क्षेत्र के मलावां गांव के पास एक ट्रक में खराबी आने के कारण वह बुधवार से खड़ा था, जिसकी मरम्मत के लिए बाराबंकी जिले से मैकेनिक आए थे। बाराबंकी निवासी मिस्त्री जियाउद्दीन (29), मदारपुर निवासी शिवशंकर (30), मुनीमपुर निवासी संतोष (28) बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे ट्रक की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान सुल्तानपुर की ओर से लखनऊ जा रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक खड़े ट्रक से टकरा गया। इससे खड़े ट्रक के आगे मौजूद ट्रक मालिक की एसयूवी भी इसकी चपेट में आ गई और सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। ट्रक की मरम्मत कर रहे तीनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिवशंकर और जियाउद्दीन को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। कमरौली थाना प्रभारी अभिनेष कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular