Home उत्तर प्रदेश कानपुर की किशोरी का शव कब्र से निकाला

कानपुर की किशोरी का शव कब्र से निकाला

0
कानपुर की किशोरी का शव कब्र से निकाला
7 / 100 SEO Score

कानपुर के कर्नलगंज थाने से गत वर्ष ईद से पहले अगवा की गई किशोरी का शव बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर कोतवाली नगर क्षेत्र के ईदगाह स्थित कब्रिस्तान से निकाला कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसके प्रेमी की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है। कानपुर के कर्नलगंज थाने के एक मोहल्ले की किशोरी (17) गत वर्ष 13 अप्रैल को अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। 14 अप्रैल को कानपुर के कर्नलगंज थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान संदिग्ध के तौर पर कानपुर के समीर का नाम सामने आया था। कानपुर पुलिस की विवेचना में पता चला कि समीर किशोरी को सुल्तानपुर लेकर गया था। पुलिस ने फरवरी में सुल्तानपुर पहुंचकर समीर को गिरफ्तार किया। कानपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर दे दिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी समीर ने बताया कि किशोरी की मौत बीते अक्तूबर में सांप के काटने से हो गई थी, इसके बाद किशोरी का शव सुल्तानपुर जिले के ईदगाह के निकट कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। किशोरी के माता-पिता ने कोर्ट से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को शव कब्र से निकाला गया। शव की हालत को देख माता-पिता उसकी शिनाख्त नहीं कर सके। कानपुर से आए जांच अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि प्रेमी के बयान के आधार पर शव को कब्रिस्तान से बरामद किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here