Home उत्तर प्रदेश बाइक बेकाबू होकर गड्ढे में जा गिरी, दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवक घायल

बाइक बेकाबू होकर गड्ढे में जा गिरी, दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवक घायल

0
बाइक बेकाबू होकर गड्ढे में जा गिरी, दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवक घायल
7 / 100 SEO Score

सेमरीबाजार सुल्तानपुर – जयसिंहपुर कोतवाली के सेमरी कस्बे में शुक्रवार दोपहर एक बाइक बेकाबू होकर गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। तीनों को निजी चिकित्सालय ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को ट्राॅमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।जयसिंहपुर कोतवाली के चकसोरा गांव निवासी राज बहादुर 25 अपने साथी महेंद्र उर्फ तूफानी 24 व धर्मेंद्र 26 निवासीगण सिसौड़ा हैबतनगर के साथ बाइक से शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे हलियापुर-बेलवाई राजमार्ग से सेमरीबाजार जा रहे थे। बाइक राज बहादुर चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। तीनों सेमरी बाजार के पास पहुंचे ही थे कि अचानक बाइक बेकाबू होकर गड्ढे में गिर गई। दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को निजी चिकित्सालय पहुंचाया। राजबहादुर की हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here