Thursday, February 12, 2026
spot_img

21.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशयोगी राज में महिला का बच्चों सहित दबंग शोहदों के चलते रहना...

योगी राज में महिला का बच्चों सहित दबंग शोहदों के चलते रहना हुआ मुहाल

सतरिख, बाराबंकी – एक महिला के साथ छेड़छाड़ और धमकी का मामला सामने आया है। विवाहिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन जनपद में भारी भ्रष्टाचार में जरायम पेशाओं दबंगों के बढ़ें मनोबल में पुलिस से शिकायत करने पर भी महिला उत्पीड़नों पर ना तो राहत मिलती दिखाई दे रही है और ना ही लगाम लगते ही नजर आ रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सतरिख थाना क्षेत्र में ग्राम तिन्दवानी की रहने वाली विवाहिता ने बताए अनुसार उनका पड़ोसी राजू पुत्र कैलाश ने उसका घर में रहना मुहाल कर दिया है। लगातार उसको व उसके छोटे छोटे बच्चों सहित पूरे परिवार कों मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। विरोध करने पर वह गालियां देता है और जान से मारने की धमकी तक देने से नहीं चूकता है। पीड़िता के बताए अनुसार 12 अप्रैल को राजू अपने साले लवकुश, रामू और दो अज्ञात साथियों के साथ विवाहिता के घर में घुस आये थे सभी ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और अवैध हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। भानमती की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग मदद के लिए आ गए। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि गांव के जितेंद्र सिंह पुत्र बड़काऊ सिंह की नीयत भी उसके प्रति खराब है और अपने धन-बल के दम पर आरोपियों के साथ दे रहे हैं। आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं और उन्हें शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पूरा परिवार आरोपियों से बेहद डरा और सहमा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular