Homeउत्तर प्रदेशधूमधाम से मनाया गया भगवान हनुमान का जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाया गया भगवान हनुमान का जन्मोत्सव

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई।
बताते चलें कि बदोसराय चैराहे पर विशेष सुंदरकांड पाठ हुआ।आए हुए कलाकारों ने ढोल की थाप पर सुंदरकांड का पाठ किया। श्री बाला जी सेवा समिति और संकल्प हेल्प फाउंडेशन के तत्वाधान में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।हनुमान जी के जन्मदिन पर भक्तों ने केक काटकर पूजा-पाठ किया।
भंडारे में पूड़ी, सब्जी और हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में रामू गुप्ता, सानू मिश्रा, सोनू पाण्डेय, प्रहलाद कुमार, विमल, भाजपा नेता नीरज वर्मा, आलोक कनौजिया, शिवहरि अवस्थी, हर्षित गुप्ता, पवन गुप्ता, राजाराम गुप्ता, अमन कनौजिया, मनीष गुप्ता, अमित भैया, रामजी, अजय गुप्ता और बलराम मौर्य सहित अन्य भक्तजन उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular