Homeउत्तर प्रदेशरोड पार कर रही महिला को तेज रफ्तार अज्ञात कन्टेनर ने रौंदा...

रोड पार कर रही महिला को तेज रफ्तार अज्ञात कन्टेनर ने रौंदा मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

7 / 100 SEO Score

जैदपुर, बाराबंकी – जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सफदरगंज चैराहा पर शुक्रवार शाम करीब 7रू00 बजे सड़क पार कर रही जैदपुर थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव निवासी राजेश विश्वकर्मा की पत्नी को लखनऊ से अयोध्या की तरफ जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे महिला कंटेनर के पहिए के नीचे आ जाने से बुरी तरह से कुचल गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही इस घटना के बाद स्थानीय व राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सफदरगंज थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular