Home उत्तर प्रदेश पति के दोस्तो ने सरेराह बच्चों को छीनकर विवाहिता से अश्लील हरकत’-राहगीरों ने दो युवकों को दबोच कर किया पुलिस के हवाले-पति पत्नी के बीच चल रहा है कोर्ट में मुकदमा

पति के दोस्तो ने सरेराह बच्चों को छीनकर विवाहिता से अश्लील हरकत’-राहगीरों ने दो युवकों को दबोच कर किया पुलिस के हवाले-पति पत्नी के बीच चल रहा है कोर्ट में मुकदमा

0
पति के दोस्तो ने सरेराह बच्चों को छीनकर विवाहिता से अश्लील हरकत’-राहगीरों ने दो युवकों को दबोच कर किया पुलिस के हवाले-पति पत्नी के बीच चल रहा है कोर्ट में मुकदमा
7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – अपने मुकदमे की पैरवी करके न्यायालय से लौट रही विवाहिता को स्कार्पियो सवार पति ने तीन युवकों की मदद से दो बच्चों का अपहरण करने की कोसिश में सरेराह पीड़िता पर जानलेवा हमला कर दिया। विवाहिता से आपत्तिजनक हरकत के बाद आक्रोशित राहगीरों ने आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ कर पुलिसके हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार सामने आयी घटना भारी भीड़ वाले सटटीबाजार मोड़ की है। पीड़िता ने नगर कोतवाली में तहरीर दिया है। पीड़िता ने बताया कि वह मसौली थाना इलाके की रहने वाली है। पति से उसका विवाद चल रहा है। जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 18 अप्रैल को वह अपनी मां भाई के साथ गुजारा के मुकदमा के वास्ते कोर्ट गयी थी। बताया कि अपने 4 युवकों के साथ पति वही से स्कार्पियो लगाकर पीछा कर रहा था। सटटीबाजार मोड़पर सामने से टक्कर मारकर उसकी बैगनार कार रोककर चारो लोग दोनो बच्चों को छीन लिया। लेकिन राहगीरों ने चीखपुकार सुनकर बच्चो को लेकर भाग रहे युवकों को पकड़ लिया। विवाहिता का आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने सरेआम उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की बताया कि पति सबके सामने कह रहा था की अगर मुकदमा वापस न किया तो किसी दिन मार डालूंगा।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका गला दबाकर मार डालने की कोसिस हुई विरोध करने पर भाई और मां को भी पीटा। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। पीड़िता ने बताया कि कोतवाली में तहरीरी दी गयी है।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here