Thursday, February 12, 2026
spot_img

12.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशलोकगीतों के रंग भाषाओं के संग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लोकगीतों के रंग भाषाओं के संग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बाराबंकी- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज के सहयोग से हेल्पिंग हैंडस वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में राधा कृष्णा मंदिर, खारिहानी, में संस्था के सचिव श्रीमती संगीता सिंह की देख रेख में लोकगीतों के रंग भाषाओं के सग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
 जिसमें मेलोडी मेकर कराओके एंड म्यूजिकल ग्रुप के संयोजक एवं उदघोषक अंकुर गणेश त्रिवेदी व उनके साथी कलाकारों ने बड़े ही मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत  ग्राम प्रधान खरिहानी उदयराज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में तनुज पूनिया ने ष् अइले सियाराम हो, जनकपुर फूल बगिया, एवं गोदना गोदवाई ला हो गोदनवा, की प्रस्तुति दी। कुमारी रितिका श्रीवास्तव लोक गायिका ने  पिया सावन में झुमका मंगाई द, मोहे पहराई द बलमा, बड़ा ही मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। अमित तूफानी एवं अंकुर गणेश ने अपने गीतों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम में गांव के लोगों की उपस्थिति के साथ-साथ मुख्य रूप से उदय प्रताप सिंह, चक्रपाणि सिंह, वीपी सिंह चैहान,  के के सिंह  तोमर, श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती संगीता सिंह, राजेश श्रीवास्तव, हौसला सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की समाप्ति पर स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्त पत्र पर वितरण के साथ ही कार्यक्रम का समापन हो गया, समापन के अवसर पर संस्था सचिव श्रीमती संगीता सिंह ने उपस्थित कलाकारों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular