Homeउत्तर प्रदेशदो दिवसीय लोक रंग गीत महोत्सव का शुभारंभ  अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने...

दो दिवसीय लोक रंग गीत महोत्सव का शुभारंभ  अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने किया भोजपुरी लोकनृत्य और गीतों से बंधा समा

3 / 100 SEO Score

बाराबंकी- ननका चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम का आयोजन सेठ जगदेव मेमोरियल सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज इसरौली सेठ में आयोजन किया गया था जिसके मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति जनजाति आयोग अध्यक्ष मा बैजनाथ रावत तथा विशिष्ट अतिथि एमएलसी अवनीश कुमार सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आनंद सिंह मोनी के द्वारा दीप जलाकर शुभारंभ किया गया ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के ने सभी का बैज अलंकरण, माला, स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र तथा तुलसी का पेड़ भेंट कर स्वागत किया कार्यक्रम की प्रस्तुति स्वरोही डांस एंड म्यूजिक ग्रुप बाराबंकी द्वारा दी गई। जिसमें जन्मगीत ,बधाई गीत,मुंडन आदि भोजपुरी गीतों की श्रृंखला में अवध में बजे बधाईयां कोसलया के लालना भाए, राजा लियोहो बुलाए लालन का मुंडन है, ऋतु गीत बारामासी गीत की श्रृंखला  सेजिया पे लोटे कला नाग हो(कजरी),  आदि गीतों की प्रस्तुति पर प्रमुख कलाकारों में लोक गायिका पूजा पाण्डेय, मास्टर विश्वजीत(पैड) विशाल पाण्डेय, मुकेश, गोपाल विश्वकर्मा, प्रमुख नृत्य कलाकार रक्षापाल, खुशी सरोज, मुस्कान यादव, स्नेहा, शानू, आस्था, अनुष्का, मुस्कान पाण्डेय, स्वरोही, जस्सी वर्मा, निधि यादव, जितेंद्र कुमार आदि को ट्रस्ट की सचिव पूजा वर्मा के द्वारा कलाकारो को सम्मानित किया थाना कोठी से आई पुलिस टीम का सम्मान अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के ने किया। रंगोली की छात्राओं को पराग दुग्ध संघ के अध्यक्ष मंडल अयोध्या आनंद सिंह मोनी के द्वारा प्रमाण पत्रों का वितरण किया। मंच का संचालन नागेश पटेल ने किया। ननका चैरिटेबल  ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टॉफ और समस्त छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावक जन मौजूद रहें।

3 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular