Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त

वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त

7 / 100 SEO Score

अमेठी – कोहरे व गलन भरी ठंड के बीच ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही, तो लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर दो घंटे देरी से आने से सिर्फ प्रतापगढ़ तक संचालित हुई। ऐसे में प्रयागराज संगम के यात्रियों को परेशानी हुई। इसके अतिरिक्त नीलांचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का विलंब से परिचालन हुआ। लखनऊ से चलकर प्रयागराज संगम तक सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ संचालित पैसेंजर ट्रेन से बड़ी संख्या में प्रतिदिन लोग यात्रा करते हैं। शुक्रवार को लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर अपने निर्धारित समय 9:36 के बजाए दो घंटे की देरी से 11:23 बजे गौरीगंज पहुंची। इतना ही ट्रेन का संचालन सिर्फ प्रतापगढ़ तक हुआ। ऐसे में प्रयागराज संगम जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। इसके अतिरिक्त शुक्रवार को वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहा। इस ट्रेन से दिल्ली के लिए पहले से आरक्षित टिकट बुक करवा चुके यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के बाद अपना टिकट निरस्त करवाना पड़ा। कुछ यात्रियों को मजबूरी में भीड़ के बीच पद्मावत एक्सप्रेस य जनसाधारण एक्सप्रेस से यात्रा करनी पड़ी। इसके अतिरिक्त हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस ढाई घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो घंटे, पंजाब मेल व नीलांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से गौरीगंज पहुंच रवाना हुई। अन्य ट्रेनें भी 40 मिनट से एक घंटे देरी से संचालित हुईं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के निरस्त होने की सूचना पहले से सार्वजनिक है। इसके अतिरिक्त लंबी दूरी की ट्रेनें कुछ विलंब से संचालित हुईं हैं।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular