कानपुर।
आज दिनांक 1 फरवरी 2026 को गुड फूड रेस्टोरेंट, बाईपास में आयोजित बैठक में पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा कृष्ण देव जी के दिशा-निर्देशों पर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। परिषद के चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आज़ाद ने घोषणा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कमेटी के निर्णयानुसार अब पत्रकार प्रेस परिषद के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सफेद पैंट, सफेद शर्ट एवं सदरी पहनेंगे। इस ड्रेस कोड से प्रेस को एक नई और विशिष्ट पहचान मिलेगी।
बैठक में परिषद के नेशनल ब्रांड एंबेसडर के रूप में ज्योति बाबा (एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर) को नियुक्त किए जाने की भी घोषणा की गई।
इसके साथ ही संगठनात्मक विस्तार करते हुए कई नई नियुक्तियाँ की गईं।

इनमें प्रमुख हैं राजेंद्र प्रसाद वर्मा को बुंदेलखंड सचिव,
राजेश निगम को कानपुर मंडल अध्यक्ष,
उदयभान सिंह को कानपुर मंडल महासचिव नियुक्त किया गया।
वहीं कानपुर देहात में
सत्य प्रकाश जी को जिला संयोजक,
लक्ष्मीकांत शर्मा को जिला सचिव,
सुनील त्रिपाठी (एडवोकेट) को जिला सलाहकार,
मनमोहन दीक्षित, पवन अवस्थी एवं ओम शंकर विश्वकर्मा को जिला सदस्य,
तथा संतोष गुप्ता को जिला मीडिया प्रभारी कानपुर देहात, कमल उत्तम बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी, यशपाल सिंह मंडल प्रभारी फैजाबाद बनाया गया, इस अवसर पर कानपुर मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आज़ाद ने जानकारी दी कि पिछली वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिषद के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को तीन लाख रुपये का बीमा प्रदान किया जाएगा। साथ ही परिषद द्वारा घर पर लगाने हेतु नेम प्लेट भी उपलब्ध कराई जाएगी। अगली बैठक शीघ्र ही आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में नेशनल ब्रांड एंबेसडर ज्योति बाबा ने उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया।