आज सोने चांदी के भाव में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। MCX और Comex पर 10 जुलाई 2026 को सोने की कीमत में आज गिरावट और चांदी की कीमतों में शुरुआती तेजी देखने को मिल रही है। सर्राफा बाजारों में भी गिरावट दिखाई दे रही है। मार्केट पर कच्चे तेल की कीमत और अमेरिकी बॉन्ड में आई गिरावट का असर देखने को मिल रहा है। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया पर सोने का भाव 144,936 रुपये प्रति दस ग्राम पर ओपन हुआ। जो कल 1,45,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर क्लोज हुआ था।
MCX पर चांदी आज 2,26,603 रुपये प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई। जो कल 2,26,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी।
अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी बाजार पर कीमत
कॉमेक्स पर आज 9.30 बजे सोने की हाजिर कीमत 0.23% की गिरावट के बाद 4,131.10 डॉलर प्रति औन्स पर है। चांदी की कीमत 0.05% की मामूली तेजी के बाद 60.780 डॉलर प्रति औन्स पर आ गई। सोने चांदी की कीमतों में आ रहे इस उतार चढ़ाव का कारण मिडिल ईस्ट में बदलते हालात है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तो शुरू है लेकिन इसी बीच शांति वार्ता की भी खबरें आ रही है जिसने तेल की तेजी पर ब्रेक लगाया है।
उतार-चढाव के क्या कारण हैं
आज कच्चे तेल की कीमतों में लगभग स्थिरता देखी जा रही है। अमेरिका ईरान के बीच शांति वार्ता की खबरों के बाद फिर से बाजार में तनाव कम होता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी बॉन्ड में गिरावट भी सोने की कीमतों में आई गिरावट का कारण है।
चेन्नई में सोने चांदी की कीमत
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,320 रुपये प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1, 33,210 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,10,810 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। चांदी का भाव आज 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
देश के अलग-अलग शहरों में आज चांदी का भाव
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर जैसे शहरों में आज 1 किलो चांदी की कीमत 2,34,900 रुपये है।
आज सोने का ताजा भाव ( रुपये प्रति ग्राम )
| शहर के नाम | 24 कैरेट सोने का भाव | 22 कैरेट सोने का भाव | 18 कैरेट सोने का भाव |
| मुंबई | 14,445 | 13,241 | 10,834 |
| दिल्ली | 14,460 | 13,256 | 10,849 |
| कोलकाता | 14,445 | 13,241 | 10,834 |
| बैंगलोर | 14,445 | 13,241 | 10,834 |
| हैदराबाद | 14,445 | 13,241 | 10,834 |
Disclaimer: यह वीडियो केवल जानकारी के उद्देश्य से है। खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर से ताजा रेट अवश्य जांच लें।



