Homeमथुराभाजपा शासन में भय, असुरक्षा, भेदभाव उत्पीड़न का साम्राज्य, लुकेश राही

भाजपा शासन में भय, असुरक्षा, भेदभाव उत्पीड़न का साम्राज्य, लुकेश राही

आज अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा द्वारा रमेश सैनी जी के नेतृत्व प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था बहुजन महापुरुषों की मूर्तियों को अपमान कर तोड़ने की श्रृंखला डॉ अंबेडकर पार्क राया कस्बा थाना राया मथुरा में विश्व विद्वान संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जी की प्रतिमा को जातीय पूर्वाग्रह से प्रेरित भेदभाव उच्च नीच की मानसिकता से ग्रसित अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को नृशंस तरीके से पहले पैरों को काटा फिर गर्दन काटी और उसे तोड़ भाग गए।
इसके खिलाफ मुकदमा संख्या 00 15/भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 में थाना राया में पंजीकृत हुआ जिसमें वंचित अज्ञात दोषी लोगों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है इसके खिलाफ अनुयाइयों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
डॉ प्रवीण भास्कर जी ने स्थानीय पुलिस की लापरवाही उक्त प्रकरण में अनदेखी की कड़े शब्दों में निंदा की साथ ही दोषी लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा जी के नाम नगर मजिस्ट्रेट श्री राकेश कुमार जी को खुला मांग पत्र निम्न मांगो को लेकर सौंपा,
1, मुकदमा संख्या 0015 2026 भारतीयन्याय संहिता की धारा 298 के अज्ञात वंचितों की निष्पक्ष जांच कर तत्काल गिरफ्तारी हो।
2, मुकदमा दिनांक 9 जनवरी 2026 को दर्ज हुए 11 दिन हो गए दोषी लोगों की गिरफ्तारी न होने के कारण अनुयायियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है तत्काल गिरफ्तारी हो।
3, मूर्ति स्थल की प्रकाश व्यवस्था के साथ निगरानी हेतु कैमरे की व्यवस्था तत्काल की जाए।
4, नवीन मूर्ति का अनावरण जिलाधिकारी मथुरा अथवा उनके प्रतिनिधि अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा किया जाए।
5, दोषी लोगों की गिरफ्तारी होने पर पुलिस टीम को अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा द्वारा नगद 21000 रुपए एवं नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
अतः पांच सूत्रीय ज्ञापन निस्तारण हेतु प्रस्तुत है l
अगर 15 दिन के अंदर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन आंदोलन को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी l

ज्ञापन सौंपने के दौरान बृजलाल कामरेड,चौधरी गुलाब सिंह, डॉ प्रवीण भास्कर, एड दुष्यंत कुमार राहुल, एड मानवेंद्र पांडव रमेश सैनी, एड विवेक कुमार, चित्रसैन मौर्य, आकाश बाबू, सुनील पटवारी, मो अलाउद्दीन बोना, लुकेश कुमार राही आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular