Home देश “रक्तदान से बड़ी कोई सेवा नहीं!”डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती पर मानवता की सेवा में समर्पित एक सशक्त पहल।अखिल भारतीय समता फाउंडेशन, मथुरा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन

“रक्तदान से बड़ी कोई सेवा नहीं!”डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती पर मानवता की सेवा में समर्पित एक सशक्त पहल।अखिल भारतीय समता फाउंडेशन, मथुरा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन

0
7 / 100 SEO Score

मथुरा – डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर आज प्रातः 10 बजे जिला अस्पताल मथुरा स्थित रक्तकोष में अखिल भारतीय समता फाउंडेशन द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन एड. विवेक कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें रक्तदान कर बाबा साहब को रक्तांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी महानगर मथुरा के अध्यक्ष रमेश सैनी, पूर्व डीजीसी सिविल बद्री प्रसाद सिंह, तथा सुहेलदेव समाज पार्टी मथुरा के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और इसे मानवीय मूल्यों के संरक्षण का प्रेरणादायक कदम बताया। रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम एड. अरविंद कुमार सिंह, विजय सिंह, विवेक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, गौरव कुमार, मनीष कुमार, गौरव सिंह, गुलशन पार्षद, और देवेश कुमार सहित साहिल कुमार, आसिफ खान, आनंद प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, सुनील कुमार, मनीष, वीरपाल, इंजी. क्रांति प्रसाद, रवि कुमार, कैलाश बाबू, नितिन कुमार, अमर सिंह आदि लोगों ने रक्तदान किया। फाउंडेशन अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने रक्तदाताओं, सहयोगियों और ब्लड बैंक कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर श्याम बाबू, अंकित सागर, महेंद्र गंठोली, नवल ठेकेदार, हकीम सिंह, सुनील जनसेवक, आकाश बाबू, एड. भानु प्रताप, राजू सर, नरेश सर, अंशू, संतोष सर, मुजाहिद कुरैशी, नरेश चौधरी, सरोज, असलम, फैजान, सुमित, चित्रसेन मौर्य, चिरायउद्दीन समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – सर्वेन्द्र चौहान

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here