Homeमथुरासमता फाउंडेशन एवं महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति ने फिल्म "फूले" की...

समता फाउंडेशन एवं महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति ने फिल्म “फूले” की बिना कटौती के प्रदर्शन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

10 / 100 SEO Score

आज प्रातः 12:00 बजे महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति एवं समता फाउंडेशन, मथुरा के तत्वाधान में एक जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। ओमपाल सैनी जी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन राष्ट्रपिता महात्मा फुले एवं प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष एवं योगदान पर आधारित फिल्म “फूले” के संदर्भ में किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए फिल्म “फूले” को बिना किसी कटौती के पूरे भारतवर्ष में प्रदर्शित करने की मांग की।

ज्ञापन में निम्नलिखित मुख्य मांगें रखी गईं:

1. फिल्म “फूले” को बिना किसी काट-छांट के सम्पूर्ण भारतवर्ष में प्रदर्शित किया जाए।

2. महात्मा ज्योतिराव फुले को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

3. फिल्म “फूले” को सम्पूर्ण भारतवर्ष में टैक्स फ्री किया जाए एवं प्रधानमंत्री व भाजपा के सभी मुख्यमंत्री इस फिल्म का उद्घाटन कर आम जनता को देखने हेतु प्रेरित करें।

4. फिल्म के खिलाफ जातिवादी मानसिकता से प्रेरित विरोध को बंद किया जाए और सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाए।

प्रदर्शन के दौरान समिति के अध्यक्ष रमेश सैनी एवं अजय सनवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि यह फिल्म भारतीय समाज में सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक बदलावों का दस्तावेज है। कुछ यथास्थितिवादी लोग जातिवादी मानसिकता के चलते इस ऐतिहासिक फिल्म को सेंसर करने की कोशिश कर रहे हैं, जो सरासर अन्याय है।

इस विरोध प्रदर्शन में समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही, डॉ. राजकुमार सैनी, मुकेश सैनी, राम अचल मौर्य, प्रमोद सदर, हरीशचंद निषाद, मुकेश नेताजी, विवेक कुमार, आकाश बाबू, सुधीर कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रताप कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular