Home मनोरंजन किंग खान और भाईजान की ‘करण अर्जुन’ ने री-रिलीज के साथ बनाया रिकॉर्ड

किंग खान और भाईजान की ‘करण अर्जुन’ ने री-रिलीज के साथ बनाया रिकॉर्ड

0
किंग खान और भाईजान की ‘करण अर्जुन’ ने री-रिलीज के साथ बनाया रिकॉर्ड

अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘करण अर्जुन’ आज शुक्रवार को फिर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इसी के साथ फिल्म के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है।बड़े परदे पर नई फिल्मों की रिलीज के साथ-साथ इन दिनों 80 और 90 के दशक की कुछ चर्चित फिल्में भी रिलीज हो रही हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म ‘करण अर्जुन’ का नाम भी जुड़ चुका है। साल 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म को आज शुक्रवार को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इसी के साथ फिल्म ने एक रिकॉर्ड भी बनाया है।बॉक्स ऑफिस कारोबार के मामले में भी फिल्म करण अर्जुन शानदार साबित हुई। करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने 25.75  करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 43.10 करोड़ रुपये रही थी और इसे ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here