Home उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर लोधी में भाजयुमो के ब्लाॅक प्रधान की हत्या, तेजधार हथियारों से किया गया वार

सुल्तानपुर लोधी में भाजयुमो के ब्लाॅक प्रधान की हत्या, तेजधार हथियारों से किया गया वार

0
सुल्तानपुर लोधी में भाजयुमो के ब्लाॅक प्रधान की हत्या, तेजधार हथियारों से किया गया वार
7 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर- भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के ब्लॉक प्रधान हनी कुमार देर रात अपने दो दोस्तों के साथ जा रहे थे। इसी दाैरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया था। वे दाना मंडी में गंभीर घायल अवस्था में मिले थे। अस्पताल में उन्हें मृत करार दे दिया गया। सुल्तानपुर लोधी में वीरवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के ब्लॉक प्रधान की कुछ युवकों ने हमला कर हत्या कर दी। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के नेता हनी कुमार देर रात दाना मंडी में गंभीर घायल अवस्था में मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर में उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को राउंडअप भी किया गया है।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here