मसौली बाराबंकी – गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भयारा मोड पर सोमवार को रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए 65 वर्षीय वृद्ध की जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व मृत्यु हो गयी पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते चले कि सोमवार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जरुवापुर निवासी 65 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र श्रीपाल मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम फतेपुरवा में अपनी रिस्तेदारी में गया था वापसी के दौरान ओमप्रकाश मसौली चैराहा स्थित भयारा मोड पर जैसे ही सड़क क्रास कर रहा था कि बाराबंकी से रामनगर की ओर तेज रफ्तार मे जा रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक दूर जा गिरा तथा बाइक बस की नीचे फंस गई। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने घायल को ऐम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रोडवेज बस चालक और परिचालक भाग निकले पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रोडवेंज बस की चपेट में आकर वृद्ध की इलाज के लिए ले जाते समय मौत
RELATED ARTICLES




