Thursday, February 12, 2026
spot_img

12.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeअमेठीपुलिस पर दबाव के चलते संदिग्धों से पूंछ-तांछ में बाधा

पुलिस पर दबाव के चलते संदिग्धों से पूंछ-तांछ में बाधा

पुलिस पर दबाव के चलते संदिग्धों से पूंछ-तांछ में बाधा आशनाई के चलते हरिओम की हत्या की जताई जा रही आशंका

यूपी के अमेठी – जनपद के गौरीगंज मुख्यालय के चौक बाजार के वार्ड नंबर 23 निवासी गल्ला व्यवसाई हरिओम अग्रहरि 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय दुर्गा का 04 दिन पूर्व बरनाटीकर स्थित पेट्रोल टंकी के पास गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सूत्रों की माने तो हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है,मृतक हरिओम का महिलाओं से घनिष्ठता थी,अक्सर नंदा का पुरवा और गुदूनपुर आना जाना लगा रहता था,चोरी चुपके एक महिला के नाम जमीन भी बैनामा करवाने की बात सामने आ रही है,सूत्रों की माने तो पैसा कानपुर का एक युवक देकर मृतक को आगे कर देता था,इस घटना में करीब 07 लोगों की साजिश की बात आती दिख रही है,हालांकि पुलिस संदिग्धों से पूंछ तांछ कर रही है,लेकिन कुछ कथित नेता पूंछ तांछ करने में अड़चन डाल रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से 02 चाकू बरामद किया था, वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर महिला का एक लाल रंग का ब्रा भी ग्रामीणों ने देखा,लेकिन पुलिस की नजर ब्रा पर नहीं पड़ी। इस संबंध में कोतवाल श्याम नारायण पाण्डेय ने बताया मामले की बारीकी से जांच की जा रही है,आरोपी कोई भी हो बच नहीं पाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular