इस भाग में हम हाथों की बनावट और उनकी भविष्यवाणी देखने वाले हैं।
1. वर्गाकार हाथ
वर्गाकार हाथ वाले व्यक्ति भौतिकतावादी एवं व्यावहारिक होते हैं। सपने देखने वाले अथवा आदर्शवादी नहीं होते।
ऐसे लोग काम की ही बातें करना पसन्द करते हैं। निरर्थक बकवास करने से बचते हैं।
ऐसे हाथ वाले लोग किसी की चापलूसी नहीं करते। यह दिखावटी प्रेम नहीं करते। स्वयं झगड़ा नहीं करते परन्तु कोई इनसे झगड़ा करे तो उसका पुरजोर प्रतिकार करते हैं। यह स्वभाव से थोड़े रुखे होते हैं। इनका गुस्सा भयंकर होता है, परन्तु दिमाग शांत हो जाने पर अथवा अपनी गलती का अहसास हो जाने पर माँफी माँगते हैं और दूसरों को भी माँफ कर देते हैं।
प्रत्येक विषय की गहराई से जांच-पड़ताल करते हैं। अनुशासन से रहना पसंद करते हैं।
इस प्रकार के हाथ वाले व्यक्ति सिद्धांतवादी, परिश्रमी, बुद्धिमान, कार्यकुशल, दृढ़ निश्चयी, ईमानदार, विश्वासपात्र, सच्चे मित्र, पराक्रमी, स्पष्टवादी, व्यवहारकुशल, अनुशासन प्रिय और कुटुंब प्रेमी होते हैं।
2. कर्मठ हाथ
कर्मठ हाथ की बनावट थोड़ी सी स्केअर हैंड जैसी ही होती हैं पर ऐसे हाथ बेढब होते हैं। यह दिखने में अच्छे नहीं लगते। इन हाथों की उंगलियों में अंतर ज्यादा होता हैं।
ऐसा हाथ यदि सुदृढ हो तो व्यक्ति उत्साही हो सकता हैं और ढीलाढाला हो तो व्यक्ति चिड़चिड़ा हो सकता हैं। ऐसा व्यक्ति अस्थिर मति होने की बजह से कार्य को पूरा किये बिना ही बीच में छोड़ देता हैं।
जिसका हाथ सुदृढ और लचीले के बीच होता हैं वह किसी न किसी कार्य में खुद को व्यस्त कर लेते हैं इसलिए वह सफल होते हैं।
ऐसा हाथ अगर बहुत ज्यादा कठोर हो तो व्यक्ति कार्य बड़े उत्साह से शुरु करता हैं लेकिन बाद में उसे पूरा किये बिना छोड़ देते हैं।
3. दार्शनिक हाथ
दार्शनिक अथवा फिलोसॉफीक हाथों की अंगुलियां लम्बी होती हैं। उनके नाखून लम्बे होते हैं।
ऐसे लोग विद्वान, अन्तर्मुखी, धैर्यवान लेकिन भावुक, मधुरभाषी, ज्ञानी, विचारक, एकांतप्रिय, कलाकार, कलाप्रेमी, आध्यात्मिक, शास्त्रवेत्ता हो सकते हैं।
4. निकृष्ट हाथ
निकृष्ट हाथ की हथेली बहुत मोटी तथा भारी होती है, त्वचा मोटी होती है। अंगुलियां छोटी, बेढंगी, गांठदार होती हैं जो दिखाने में सुंदर नहीं लगती। ऐसे हाथ की खास बात यह हैं कि इसका अंगूठा लंबाई में छोटा और चौड़ाई में मोटा होता है। अंगूठे का पहला पर्व भारी, मोटा एवं चौड़ा होता है। हाथ के नाखून छोटे होते हैं, वें सुंदर नहीं दिखते।
इस प्रकार के हाथ वाले लोग गंवार, मूर्ख, असंस्कृत, पाशवी तथा तामसी प्रवृति के होते हैं। इनका बौद्धिक विकास अत्यन्त कम होता है। ऐसे हाथ वाले व्यक्ति पशुवृत्ति वाले हो सकते है। वें तार्कीक, विचारवंत नहीं होते। ऐसे व्यक्ति आलसी, विषयी, आत्मसन्तुष्ट हो सकते हैं। इनमें साहस, आत्मशक्ति, बौद्धिक शक्ति का प्रायः अभाव ही बना रहता है। इन्हें अपने भले-बुरे की पहचान भी नहीं होती। ऐसे लोग घातक कार्य कर सकते हैं, मारपीट कर सकते हैं। इनकी आध्यत्मिक उन्नति नहीं हो पाती।
If you have any questions, please email or message us.
Email:- pmsastrology01@gmail.com
Search us on Blogs, News, Youtube, Facebook, Instagram, Threads etc.
pm ke pen se tarot card,
pm ke pen se tarot card reading,
pm ke pen se kundali jyotish,
pm ke pen se dharmgrantho se upay,
pm ke pen se hastrekha,
pm ke pen se palmistry,
pm ke pen se Kundali jyotish short video
pm ke pen se tarot card short video
pm ke pen se birth chart short video
धन्यवाद!




