उत्तरप्रदेश में देररात बड़ा प्रशासिनक फेरबदल, 31 आईएएस के ट्रांसफर, योगी सरकार ने 14 जिलों के डीएम बदले, योगी सरकार ने गुरुवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। तीन मंडलों के मंडल आयुक्त व लखनऊ, बाराबंकी समेत 14 जिलों के जिलाधिकारी समेत 31 आईएएस अफसर के तबादले किए हैं। मेरठ, आगरा, अलीगढ़ में नए मंडलायुक्त बनाए गए हैं। प्रतापगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, लखनऊ, अलीगढ़, बिजनौर, कानपुर नगर, बागपत, बांदा, गाजियाबाद, मेरठ, फर्रुखाबाद, बाराबंकी और सुल्तानपुर के जिलाधिकारी बदले गए हैं। शिव सहाय अवस्थी विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से जिलाधिकारी प्रतापगढ़, चंद्रप्रकाश सिंह जिलाधिकारी बुलंदशहर से डीएम मथुरा बनाए गए हैं। विशाख जी जिलाधिकारी अलीगढ़ से जिलाधिकारी लखनऊ, अंकित कुमार अग्रवाल जिलाधिकारी बिजनौर से निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, जसजीत कौर अपर आयुक्त मेरठ से जिलाधिकारी बिजनौर राकेश कुमार सिंह जिलाधिकारी कानपुर नगर से सचिव मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। जितेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी बागपत से जिलाधिकारी कानपुर नगर, अस्मिता लाल अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जिलाधिकारी बागपत बनाई गई नागेंद्र प्रताप जिलाधिकारी बांदा से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण जे रीभा निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण से जिलाधिकारी बांदा बनाई गई हैं। इंद्र विक्रम सिंह जिलाधिकारी गाजियाबाद से सचिव कृषि, कृषि विभाग कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के साथ निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद बनाए गए हैं। दीपक मीणा डीएम मेरठ से डीएम गाजियाबाद, डॉ विजय कुमार सिंह जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से डीएम मेरठ बनाए गए हैं।
Home उत्तर प्रदेश उत्तरप्रदेश में देररात बड़ा प्रशासिनक फेरबदल, 31 आईएएस के ट्रांसफर, योगी सरकार ने 14 जिलों के डीएम बदले