Homeउत्तर प्रदेशचित्रगुप्तधाम मन्दिर व्यासपीठ का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह 23 को

चित्रगुप्तधाम मन्दिर व्यासपीठ का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह 23 को

8 / 100 SEO Score

बाराबंकी – चित्रगुप्त मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिहर कुमार श्रीवास्तव से मिली जानकारी अनुसार धनोखर चक्रतीर्थ चित्रगुप्तधाम मन्दिर व्यासपीठ व राधाकृष्ण प्रेम मन्दिर पर इस बार प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पीठाधीश लाला रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने बताया कि मन्दिर समिति के समस्त पदाधिकारियो व सदस्यों के संयोजक में कार्यक्रम का शुभारंभ 23 जनवरी को 12 बजे हवन पूजन के साथ  होगा। वही 01 बजे से शाम 04 बजे तक बच्चो की प्रतियोगिता कराई जाएगी जिसमे नृत्य गायन और संगीत को तीन वर्ष से सोलह वर्ष के बच्चे प्रदर्शित करेंगे। जिसमें दस प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को विशेष उपहार दिया जाएगा।
शाम चार बजे भगवान चित्रगुप्त जी के ऊपर कलाकार विशेष चित्रण से नाटकीय झांकी प्रस्तुत करेंगे जिसे देखकर सभी को काफी आनंद भी आयेगा तथा भजन संध्या में कलाकार और भी आकर्षक कार्यक्रम से लोगो का मनोरंजन भी करेंगे। प्रमुख रूप से विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया है जो कि ईश्वर इच्छा से कार्यक्रम के समापन तक अनवरत रहेगा।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular