Homeबड़ी खबरपलवल जिले के बामनी खेड़ा गम के किशोरा विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी...

पलवल जिले के बामनी खेड़ा गम के किशोरा विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज द्वारा जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को किया जर्सी वितरण कार्यक्रम

7 / 100 SEO Score

पलवल – जिले के बामनी खेड़ा गम के किशोरा विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज द्वारा जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को किया जर्सी वितरण कार्यक्रम जैसे ही ठंड शुरू हुई वैसे ही आज पलवल जिले की प्रमुख संस्था पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज द्वारा बामनी खेड़ा गांव के किशोरा विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को जर्सी वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल एवं सहसंयोजिका अल्पना मित्तल ने किया। विकास मित्तल ने बच्चों को स्वेटर देते हुए कहा कि उन्हें इस ठंड के मौसम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की जरूरत के बारे में बताया और इसी के अंतर्गत आज विद्यालय में आकर विद्यार्थियों को जर्सी भेंट कर उनकी जरूरत को पूरा किया गया वही जरूरतमंद छात्र-छात्राओं स्वेटर एवं जर्सी पाकर खिलखिला उठे। विकास मित्तल उन्होने यह भी कहा कि क्लब का उद्देश्य मानव सेवा है इसी उद्देश्य व भावना को लेकर संस्था कार्य कर रही हैं। वर्ष भर हम मदद करने का प्रयास करते रहते हैं। और नववर्ष के आगाज पर इन विद्यार्थियों की मदद कर सच्ची खुशी मिली है। आगे भी ऐसे ही समाजसेवा जारी रहेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि कुमार ने कहा कि पलवल डोनर्स क्लब समाजसेवा एवं निःस्वार्थ भाव से लोगों की मदद कर समाजसेवा का एक बहुत अच्छा उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। इस अवसर पर मामराज शास्त्री, दिनेश कुमार, धीरज, लाजपत, हेमन्त, अल्का,ईश्वर, ज्योति आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular