पपलवल – र्यावरण के क्षेत्र में पलवल की जानी-मानी संस्था मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक समिति द्वारा आज नववर्ष एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में ग्रीन एम्बेसडर डॉ. आचार्य रामकुमार बघेल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान बड़े ही सुचारू रूप से चलाया गया। उक्त अभियान अलीगढ़ रोड पर बने फ्लाईओवर पर आरओबी की दोनों तरफ बनी सीडिंओ पर भारी मात्रा मात्रा में पड़ी गंदगी एवं मिट्टी को झाड़ू, खुरपो एवं कसशियो के माध्यम से स्वच्छ कर समाज को एक जनहित में अनोखा संदेश दिया गया। मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक समिति में अपनी भागीदारी निभाने वाले मास्टर मानिकचंद तथा मास्टर थानसिंह ने संयुक्त रूप से स्थानीय लोगों को अपील करते हुए कहा अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए वैसे भी सभ्य समाज में हर नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें। वही मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक समिति के संयोजक एवं ग्रीन एम्बेसडर डॉक्टर आचार्य रामकुमार बघेल ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ तन और मन रह सकता है। सार्वजनिक स्थलों तथा अपने आसपास को गंदा ना करें इनकी स्वच्छता पर ही हमारा स्वास्थ्य निर्भर करता है। जिससे जितना जब जहां जैसे हो सके प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण में आओ हम सब मिलकर श्रमदान करें। तभी समाज और राष्ट्र की सच्चे मन से सेवा जा सकती है। इस अवसर पर संस्था सदस्य अमरपाल, भीष्म पाल, देव कुमार, डॉक्टर कौशल, शिवम एवं बाल प्रकृति प्रेमी कार्तिकेय, राजेश आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
रिपोर्ट- संतोष शर्मा




