Home अमेठी मजदूरी मांगने के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे सात लोग घायल

मजदूरी मांगने के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे सात लोग घायल

0
मजदूरी मांगने के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे सात लोग घायल
7 / 100 SEO Score

अमेठी – मजदूरी मांगने के विवाद में रविवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के तीन तो दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जायस कोतवाली क्षेत्र के ओदारी गांव में गंगाराम व लठ्ठन पक्ष में मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से गंगाराम, टीरू व संजय तो दूसरे पक्ष के लठ्ठन, रुखसाना, वफाती और अफसाना घायल हो गए।सभी घायलाें का सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाते हुए ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंगाराम व टीरू और अफसाना की हालत नाजुक देख रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि गंगाराम की तहरीर पर पांच पर तो लठ्ठन की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की जांच की जा रही है।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here