Homeउत्तर प्रदेशसमाजसेवियों ने गरीबों में भीषण ठण्ड में वितरित किए गर्म कंबल

समाजसेवियों ने गरीबों में भीषण ठण्ड में वितरित किए गर्म कंबल

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी –  तहसील फतेहपुर के ग्राम बहरौली थाना कुर्सी  मे कम्बल वितरण का उद्वान के लिए नियंत्रण कार्य करने वाले समाजसेवी समिति द्वारा कराया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों को कम्बल वितरण कराया गया। कार्यक्रम भारत सरकार व राज्य सरकार के यूथ आइकॉनअसद साजिद    द्वारा सम्मानित व हन्ना (समाजसेवी) द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश विजय कुमार व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी निहाल अहमद सिद्दीकी मौजूद रहे। सोमवार को आयोजित उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से आप लोगों के बीच आने का मौका मिला और असद साजिद व हन्ना और उनकी पूरी टीम का मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं और मैं निरंतर प्रयास करता रहूंगा की जो मुझसे हो सके लोगों की मदद मैं करता रहूंगा। निहाल अहमद सिद्दीकी समाजसेवी ने कहा हम निरंतर कोशिश करते रहते हैं जो लोगों का हक है वह उन तक पहुंचे और जो भी सरकार की योजनाएं आती हैं उसके बारे में भी लोगों को अवगत कराया करते हैं और कोशिश करते हैं जो उसके पात्र हैं वह उसे मिले। असद साजिद ने कहा हमें लोगों की मदद करके बहुत ही सुकून मिलता है। इस अवसर हन्ना रिजवान, शिवकुमार, फाजिल, अंकित सिंह, ओसामा, जसमीत, आदि लोग शामिल रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular